Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi) (CSTT)
Commission for Scientific and Technical Terminology (CSTT)
abstract journal
सार-पत्रिका
ऐसी पत्रिका जिसमें सामान्य पुस्तकों और पत्रिकाओं आदि में दी गई विषय वस्तु का सार-संक्षेप दिया गया हो।
abstractor
संक्षेपकार, सारकर्त्ता
पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि की विषय वस्तु का सार-संक्षेप करने वाला।
abstract periodical
सार-पत्रिका
देखिए ‘abstract journal’।
accession
परिग्रहण, परिगृहीति, अनुवृद्धि, परिगृहीत सामग्री
पुस्तकालय में प्राप्त प्रलेखों या पुस्तकों का उनके प्राप्ति क्रम से पंजी या सूची में दिया हुआ विवरण, जिसमें लेख का नाम, शीर्षक, प्रकाशन, विवरण, मूल्य आदि का उल्लेख होता है।
accession department
अनुवृद्धि विभाग
वह विभाग या अनुभाग जो पुस्तकालय में प्राप्त प्रलेखों और पुस्तकों का कालानुक्रम से रिकार्ड रखता है।
accession number
अनुवृद्धि संख्या
पुस्तकालय में प्रलेख या पुस्तक की प्राप्ती के क्रम की सूचक संख्या जो परिग्रहण पंजी के अनुसार प्रलेख या पुस्तक में अंकित की जाती है।
accession register
अनुवृद्धि पंजिका
पुस्तकालय में प्राप्त प्रलेखों या पुस्तकों का ऐसा रिकार्ड जिसमें पुस्तकों का विवरण दिया हो। यह रिकार्ड रजिस्टर या कार्ड के रूप में हो सकता है।
accession section
अनुवृद्धि अनुभाग
देखिए ‘accession department’।
acquisition
संप्राप्ति
1. खरीद या उपहार आदि के रूप में पुस्तकालय के लिए पुस्तकें प्राप्त करने का कार्य।
2. इस प्रकार प्राप्त हुई पुस्तकें आदि।
added entry
इतर प्रविष्टि
सूचीकरण में मुख्य प्रविष्टि के अतिरिक्त अन्य प्रविष्टि जो संपादक, अनुवादक, पुस्तक आख्या इत्यादि के लिए हो सकती हैं।
adjustable classification
समायोज्य वर्गीकरण
जेम्स डफ ब्राउन द्वारा छोटे पुस्तकालयों के लिए बनाई वर्गीकरण पद्यति जिसमें वर्ण और अंकों की अंकन पद्धति अपनाई जाती है।
admission card
प्रवेश-कार्ड
पुस्तकालय में पाठक के प्रवेश की जांच के लिए प्रयुक्त कोई कार्ड या पर्ची आदि।
admission record
प्रवेश-अभिलेख
पुस्तकालय में पाठकों की उपस्थिति की जांच के लिए उपयुक्त रिकार्ड।
alcove
कोष्ठिका
पुस्तकालय के किसी भाग में अनुसंधान कार्य के लिए अस्थायी रूप से तैयार किया गया कमरा।
alien
बहिराच्छादित
पाछकों की रूचि के विषय और उनकी रूचि के घटत क्रम के अनुरूप व्यवस्थित विषयों के परे विषय क्षेत्र।
allonym
1. छद्मनाम, परनाम
2. परनाम ग्रंथ
1. किसी लेखक द्वारा अपने व्यक्तित्व को छुपाने एवं या प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के नाम या उपनाम का प्रयोग।
2. उक्त प्रकार के लेखक द्वारा लिखी गई पुस्तक।
‘pseudonym’ भी देखें।
alphabetical class filling system
आनुवर्णिक वर्ग क्रमीकरण पद्धति
सामग्री को वर्गों तथा प्रत्येक वर्ण को पुनः विषयवार उपवर्गों में वर्णक- क्रमानुसार विभाजित करने की प्रक्रिया।
alphabetical code
वर्ण संकेत
ऐसा वर्ण पद्धति जो कम्प्यूटर के प्रयुक्त सूचक वर्णों और शब्दों के रूप में परिणाम बताती है।
alphabetical coding
वर्ण संकेतीकरण
मशीन के लिए सामान्य भाषा के बदले सूचना तैयार करने में वर्ण संकेत पद्धति के प्रयोग की प्रक्रिया।
alphabetical device